खबरें सुपरफास्ट

रसोई पर फिर महंगाई की मार, ₹50 बढ़े सिलेंडर के दाम

हमारा प्रयास | वेब पोर्टल स्पेशल रिपोर्ट : 

भोपाल।

महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का तगड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹50 प्रति सिलेंडर का इज़ाफा किया है। नई दरें 8 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बदलाव के चलते यह संशोधन आवश्यक था।"

 

अब जनता क्या बोले?

पहले से ही बढ़े हुए दूध, सब्ज़ी और दाल के दाम

अब हर महीने रसोई का बजट और बिगड़ सकता है

सब्सिडी न मिलने से मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग पर सीधा असर

 

क्या हैं नई कीमतें?

भोपाल में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹1,100 के पार

बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को देना होगा पूरा भार

सरकार की सफाई, पर जनता की परेशानी

जहां सरकार इस निर्णय को अंतरराष्ट्रीय दबाव और लागत वृद्धि से जोड़ रही है, वहीं जनता इसे जनजीवन पर सीधा हमला मान रही है।

संबंधित ख़बरें