खबरें सुपरफास्ट

भारतीय जनता पार्टी साकेत मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जसवंत सिंह मीणा का जन्मदिन धूमधाम से संपन्न, कई गणमान्य हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी साकेत मंडल के वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ता श्री जसवंत सिंह मीणा का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर वार्ड 56 स्थित पार्षद कार्यालय, नेहरू मार्केट में एक भव्य मिलन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में साकेत मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बैस, एल्डरमैन श्री सुनील द्विवेदी और वार्ड 56 के लोकप्रिय पार्षद श्री नीरज सिंह ने विशेष रूप से शिरकत कर श्री जसवंत सिंह मीणा को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महामंत्री श्री लीलाधर मालवीय, श्री तुलाराम नामदेव, श्री नीलम चौकसे, महेश मालवीय, सुमित सिंह, राजेंद्र पटेल, शरद सिंह, सार्थक सिंह, ओम यादव, आशुतोष नामदेव, कृष्ण मेहरा, गणेश राम साहू, कुशवाहा जी, वकील साहब, आरएस यादव और शिवम चंदेल सहित साकेत मंडल के तमाम पदाधिकारी, वरिष्ठ जन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भैया जसवंत सिंह मीणा के यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं कीं।


संबंधित ख़बरें